• Thursday, 09 May 2024
सावधान: बगैर मास्क लगाए घर से निकले तो देना पड़ेगा जुर्माना, 28 जनवरी  से नहीं मिला है कोविड-19 का केस

सावधान: बगैर मास्क लगाए घर से निकले तो देना पड़ेगा जुर्माना, 28 जनवरी  से नहीं मिला है कोविड-19 का केस

DSKSITI - Small
शेखपुरा
शेखपुरा जिला सहित बिहार भर में कोविड-19 के बढ़ते दूसरे खतरे को रोकने के लिए सघन जांच अभियान चल रहा है। जिसमें मास्क लगाकर घर से नहीं निकलने वाले को पकड़ कर जुर्माना लगाया जा रहा है और एक मास्क भी दिया जा रहा है। साथ ही साथ कोविड-19 जांच में तेजी ला दी गई है और विभिन्न जगहों पर लोगों को जांच के लिए प्रेरित करते हुए उनका जांच किया जा रहा है।
शेखपुरा जिला में  मास्क नहीं लगाने वालों से अबतक ₹33000 की जुर्माना राशि वसूल की गई। जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह जांच अभियान चल रहा है। ₹33000 की वसूली हुई है। शेखपुरा नगर परिषद के द्वारा ₹17000 का जुर्माना लगाया गया। बरबीघा नगर परिषद के द्वारा भी जुर्माना की राशि वसूल की गई। साथ ही बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी करते हुए सभी तरह की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। 4 अप्रैल तक सभी का छुट्टी कैंसिल रहेगा।
28 जनवरी  से नहीं मिला है कोविड-19 का केस
DSKSITI - Large

शेखपुरा में कोविड-19 के बढ़ते खतरे को बीच प्रशासन अलर्ट है। सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह के द्वारा भी स्वास्थ विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। बताया गया है कि 28 जनवरी से कोविड-19 का एक भी पॉजिटिव मामला शेखपुरा में नहीं आया है। इसी को लेकर इसे और अलर्ट पर रखते हुए सघन अभियान चलाया जा रहा है। ताकि कोविड-19 पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आए।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From