• Thursday, 09 May 2024
चार राज्यों में BJP   को  मिली प्रचंड जीत तो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दी बधाई 

चार राज्यों में BJP को मिली प्रचंड जीत तो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दी बधाई 

DSKSITI - Small

चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत तो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दी बधाई

शेखपुरा
जिला भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पटना में पार्टी के विभिन्न नेता और मंत्रियों से मिलकर चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत पर बधाई दिया और इसे पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से काम करने की जीत बताया।
इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी के शेखपुरा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, शेखपुरा जिला महामंत्री संजय कुमार  एवं किसान सेल के वरुण सिंह शामिल थे।  नेताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जीत चार राज्यों में हुई है। यह जनमत भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा का समर्थन है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के नाम पर देश को जोड़ रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशक्त देश का निर्माण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए हैं। इस प्रतिनिधि मंडल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, बिहार झारखंड के संगठन प्रभारी नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधान पार्षद  प्रमोद चंद्रवंशी, निवेदिता सिंह, सुशील कुमार चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई दी और इसे पार्टी की विचारधारा की जीत बताया।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like