• Friday, 10 May 2024
GOOD NEWS : शेखपुरा के लाल, सेना के जवान ने  राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

GOOD NEWS : शेखपुरा के लाल, सेना के जवान ने  राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

DSKSITI - Small

गुड न्यूज़ : शेखपुरा के लाल, सेना के जवान ने  राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

शेखपुरा
शेखपुरा जिला ताइक्वांडो खेल के लिए राज्य स्तर पर चिन्हित किया गया है। ताइकांडो के खेल के विकास को लेकर पहल भी हुए हैं पूरा जिला के तार कांडों खिलाड़ी राज्य स्तर जिला स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार लगातार जीतते रहे हैं। इसी कड़ी में शेखपुरा के शेखर सुमन ने भी अपना परचम लहराया। राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
शेखर सुमन शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के ही सिनेमा रोड का निवासी है। शेखर सुमन ने राष्ट्रीय ओपन सेकंडो चैंपियनशिप में यह स्वर्ण पदक हासिल किया है।   राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार जीतने को लेकर ही शेखर सुमन का चयन 3 वर्ष पहले सेना में हुआ था। एक बार फिर से उसने स्वर्ण पदक अपने नाम कर शेखपुरा जिला ही नहीं बिहार और देश का नाम रोशन किया है। शेखर सुमन ताइकांडो के प्रशिक्षक कुंदन कुमार के भाई हैं। बताया कि 24 से 26 जून को आगरा में राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप का आयोजन हुआ थाद्ध इसमें 1000 से अधिक ताइकांडो खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी दी थी। शेखर सुमन ने व्यक्तिगत खेल में स्वर्ण पदक हासिल किया। शेखर सुमन के इस उपलब्धि पर जिले के कई खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From