• Friday, 10 May 2024
Good News : लोगों को रोक-रोक कर दे रहे हैं पौधा,अब तक कई लाख पौधों का वितरण

Good News : लोगों को रोक-रोक कर दे रहे हैं पौधा,अब तक कई लाख पौधों का वितरण

DSKSITI - Small

गुड न्यूज़ : लोगों को रोक रोक कर दे रहे हैं पौधा, अब तक कई लाख पौधों का वितरण

बरबीघा, शेखपुरा
नालंदा जिले के नूरसराय में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा संचालित मिशन हरियाली अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को पौधे का वितरण किया गया है। अब तक कई लाख पौधे का वितरण निशुल्क किया गया है। ऐसे लोगों के द्वारा सड़क पर गाड़ी में लादकर पौधे लाए जाते हैं और उसे लोगों को निशुल्क दिया जाता है ।

कुछ दिन है मौका, कॉल करें:- 9430804472

DSKSITI - Large

साथ ही उसे अपने घर, बगीचे में लगाने के लिए कहा जाता है। इस अभियान से जुड़े मिशन हरियाली नूरसराय के पुतुल कुमार ने बताया कि अब तक कई लाख पौधों का वितरण निशुल्क किया गया है। उच्च गुणवत्ता के पौधे में लाते हैं। इसमें कई संगठन से जुड़े हुए लोग शामिल हैं जो अपने मेहनत की कमाई का कुछ अंश में लगाते हैं और निशुल्क पौधा का वितरण होता है। बरबीघा में शुक्रवार को 600 पौधे का वितरण किया गया। उससे पहले 1000 पौधे का वितरण सरमेरा में किया गया। यह अभियान प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चलाया जाता है। सड़क पर आने जाने वाले लोगों से निवेदन किया जाता है उन्हें निशुल्क पौधा दिया जाता है। शुक्रवार को पौधा लेने के लिए आए कुणाल कुमार, दीपक कुमार इत्यादि ने बताया कि यह काफी प्रेरणादाई है और इससे लोगों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From