• Thursday, 09 May 2024
फूंका गया चुनावी बिगुल, 28 अक्टूबर से पहला चरण का चुनाव शुरू

फूंका गया चुनावी बिगुल, 28 अक्टूबर से पहला चरण का चुनाव शुरू

DSKSITI - Small

न्यूज डेस्क

बिहार में चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। चुनाव आयोग के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 28 अक्टूबर से पहले चरण के मतदान शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। 3 चरणों में चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव में कोविड-19 महामारी के ख्याल भी रखा गया है । बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क और पीपीटी किट उपयोग करने की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तीन चरणों में।
पहला चरण:-16 जिले के 71 विधानसभा क्षेत्रों में।
अधिसूचना:- 01अक्टूबर 2020
नामांकन की अंतिम तिथि:-08 अक्टूबर 2020
नामांकन की जांच:-09 अक्टूबर 2020
नाम वापसी:-12 अक्टूबर 2020

चुनाव:-28 अक्टूबर 2020

दूसरा चरण:-17 जिले के 94 विधानसभा क्षेत्रों में।
अधिसूचना:- 09 अक्टूबर 2020
नामांकन की अंतिम तिथि:-16 अक्टूबर 2020
नामांकन की जांच:-17 अक्टूबर 2020
नाम वापसी:-19 अक्टूबर 2020

चुनाव:-03 नवंबर 2020

तीसरा चरण:-15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में।
अधिसूचना:- 13अक्टूबर 2020
नामांकन की अंतिम तिथि:- 20 अक्टूबर 2020
नामांकन की जांच:-21 अक्टूबर 2020
नाम वापसी:- 23 अक्टूबर 2020
चुनाव:-07 नवंबर 2020
मतदान की गिनती सभी विधान सभा में एकसाथ 10 नवंबर 2020 को।।

DSKSITI - Large

मुख्य बिंदु

◆एक बूथ पर केवल एक हज़ार मतदाता होंगे।
◆7लाख हैंड सेनिटाइजर का होगा इस्तेमाल।
◆46लाख मास्क का इस्तेमाल किया जाएगा।
◆6लाख PPE किट का होगा इस्तेमाल।
◆6 लाख फेस शील्ड का होगा इस्तेमाल।

◆बिहार में कुल 7करोड़ 79लाख होंगे मतदाता।
◆3करोड़ 39लाख महिला मतदाता होंगे।
◆3करोड़ 79लाख पुरुष मतदाता होंगे।
◆कोरोना मरीज मतदान के अंतिम समय में करेंगे अपने मत का प्रयोग।

◆सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
◆उम्मीदवार अपना नामांकन ऑनलाइन भी कर सकेंगे।
◆नामांकन में दो से ज्यादा वाहन नहीं होंगे।
◆5 से ज्यादा लोग घर जाकर नहीं कर सकेंगे प्रचार।
◆चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल(ऑनलाइन) होगा।
◆चुनाव प्रचार सामाजिक दूरी बना कर ही करना होगा।
◆दागी नेताओं को अपनी डिटेल मीडिया में देनी होगी। आपराधिक केश के बारे में अखबार में भी बताना होगा।

◆बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा।
◆पहला चरण- 71 विधानसभा क्षेत्र पर।
◆दूसरा चरण-94 विधानसभा क्षेत्रों पर।
◆तीसरा चरण-78 विधानसभा क्षेत्रों पर।

◆पहला चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को।
◆दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को।
◆तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को।

नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From