• Saturday, 11 May 2024
कोलकाता में बिहारी मजदूर की मौत, पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन

कोलकाता में बिहारी मजदूर की मौत, पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन

DSKSITI - Small

शेखोपुरसराय

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के जोधनबीघा निवासी 40 वर्षीय संजय महतो की मौत कोलकाता में काम के दौरान हो गई। यह घटना शनिवार की सुबह में घटी। संजय कोलकाता के बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे।

इस संबंध में गांव वालों से मिली सूचना में बताया गया कि शनिवार को बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने के दौरान ही संजय की मौत हो गई। फैक्ट्री के सहकर्मियों के द्वारा घर वालों को इसकी सूचना दी गई। घर वालों में इसकी सूचना मिलने के बाद घर में मातम का माहौल पसर गया। गांव के लोग भी शोक में डूब गए । बताया जाता है कि कोलकाता के बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने के दौरान ही हादसे की वजह से संजय की मौत हुई। 40 वर्षीय संजय के द्वारा ही कोलकाता में काम करके घर परिवार का भरण पोषण किया जाता था। उसके निधन होने से गांव के लोग जहां दुखे वही परिवार के भरण-पोषण के सवाल भी खड़े हो गए हैं।

DSKSITI - Large

पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय के नीमी पंचायत के नीमी गांव निवासी पूर्व मुखिया सरोवर सिंह की पत्नी का निधन हो गया। उनका निधन दिल के दौरा पड़ने से हुआ है। निधन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From