• Thursday, 09 May 2024
LIVE : धान खरीदने के बाद पैक्स अध्यक्ष के द्वारा पैसा नहीं देने की शिकायत मुख्यमंत्री से 

LIVE : धान खरीदने के बाद पैक्स अध्यक्ष के द्वारा पैसा नहीं देने की शिकायत मुख्यमंत्री से 

DSKSITI - Small

धान खरीदने के बाद पैक्स अध्यक्ष के द्वारा पैसा नहीं देने की शिकायत मुख्यमंत्री से

https://youtu.be/ySWDipW5MUk
शेखपुरा
जिले के बरबीघा प्रखंड के पिंजड़ी गांव के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान खरीद लेने के बाद किसानों को पैसा नहीं देने की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में की गई। सोमवार को लेकर जनता दरबार में पिंजड़ी प्रखंड के कुखेढ़ी गांव निवासी किसान शंकर सिंह गए। वहां मुख्यमंत्री के जनता दरबार में उनके द्वारा पैसा नहीं मिलने की जानकारी दी गई। इस पर मुख्यमंत्री के द्वारा इस पर संज्ञान लिया गया।
जनता दरबार में किसान शंकर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा 277 मन धान 6 दिसंबर 2020 को पैक्स में बेचा गया था। जिसका रसीद हाथ से लिखा हुआ कच्चा रसीद उनको दिया गया है। परंतु उसका पैसा नहीं दिया गया है। पैसा नहीं मिलने की शिकायत स्थानीय स्तर पर सभी पदाधिकारियों से की गई परंतु आज तक पैसा नहीं मिला है। वहीं किसान ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के द्वारा कई किसानों का धान खरीद का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है जिसमें उनके गांव के ही रामा शंकर, शिव शंकर, राजीव रंजन इत्यादि लोग शामिल हैं।

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में भी व्यापार मंडल को दिए गए धान, गेहूं का पैसा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। जिसमें शेरपर के किसान रुस्तम कुमार, धर्मराज कुमार, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह इत्यादि लोग शामिल हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From