• Friday, 29 March 2024
जहां कभी गरजती थी बंदूकें वहां शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न

जहां कभी गरजती थी बंदूकें वहां शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न

DSKSITI - Small

जहां कभी गरजती थी बंदूकें वहां शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न

अरियरी

शेखपुरा जिला का अरियरी प्रखंड अपराध से प्रभावित प्रखंड रहा है। कथित जंगलराज के जमाने में यहां कभी बंदूकें गरजती थी। कई लोगों की हत्या और नरसंहार जैसे मामले इस प्रखंड में सामने आए। आलम यह था कि यहां दिन में भी कुछ गांव में जाने से लोग डरते थे। वहीं पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव का संपन्न हो जाना बदलाव की निशानी है।
66.46 % मतदान हुआ, महिला आगे
अरियरी प्रखंड के सभी 10 पंचायतों में पंचायत के विभिन्न पदों के लिए मतदान का काम सोमवार को सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान सभी जगहों से शांति की खबरें रही और मतदाताओं में उत्साह सुबह से ही देखने को मिला। महिलाओं की भागीदारी काफी रही और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर वोट किया। कुल मिलाकर 66.46% वोटिंग हुई। महिलाओं ने 68.88% तथा पुरुषों ने 64.23% मतदान किया।


अशोक महतो का रहा है इलाका
अपराध की दुनिया में कभी कुख्यात रहे अशोक महतो का इलाका अरियरी प्रखंड रहा है। ससबहना से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले अशोक महतो के इलाके में कभी बंदूक गरजती थी । यहां मणिपुर नरसंहार में कई लोगों की हत्या हो चुकी है। ऐसे में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like