• Friday, 29 March 2024
आरसीपी के बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने कह दी है बड़ी बात, कहा कि

आरसीपी के बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने कह दी है बड़ी बात, कहा कि

DSKSITI - Small

आरसीपी के बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने कह दी है बड़ी बात, कहा कि

शेखपुरा
गुरुवार को पटना से देवघर जाने के रास्ते में जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा शेखपुरा में किया गया। शेखपुरा में  पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं  प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ के आवास पर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। मीडिया से बात के दौरान उन्होंने आर सी पी सिंह के बारे में बड़ी बात कही और राजनीति में इसकी चर्चा हो रही है।
मीडिया से बातचीत के क्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया है वह जदयू परिवार के लिए मान्य फैसला है। वे हमेशा पार्टी, संगठन, बिहार की भलाई में ही फैसला लेते हैं। ऐसे में आरसीपी के संबंध में जो फैसला लिया गया है वह सर्वमान्य फैसला है। अब आरसीपी सिंह संगठन का काम संभालेंगे । वह पार्टी के बड़े नेता हैं। इसलिए बड़ी जिम्मेदारी है। वह संगठन के काम संभालते हुए पार्टी को मजबूत करने में लगेंगे।
साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने 5 साल तक के लिए चुना है और 5 साल तक यह सरकार चलेगी । किसी तरह के अफवाहों में लोगों को नहीं आना चाहिए। कई लोग कुछ   फैलाते रहते हैं। बता दें कि इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ जिला के अरियरी प्रखंड के कई गांवों का दौरा पर निकले और वहां लोगों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों के बारे में बताया। प्रेस ब्रीफ कर बताया कि बिहार सरकार को कोई खतरा नहीं है। 5 साल तक सरकार चलेगी। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। कुछ लोग दिवास्वप्न देख रहे हैं। जो पूरा नहीं होगा। इस मौके पर पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, पार्टी के , प्रेम गुप्ता, विपिन चौरसिया,  उमेश पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From