• Thursday, 28 March 2024
पड़ोसी की गोली मार कर हत्या के मामले में नालंदा जिले से तीन आरोपित गिरफ्तार

पड़ोसी की गोली मार कर हत्या के मामले में नालंदा जिले से तीन आरोपित गिरफ्तार

DSKSITI - Small

हत्या के मामले में नालंदा जिले से तीन आरोपित गिरफ्तार

शेखपुरा , शेखोपुरसराय
शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात में की गई। सभी लोग 18 महीने से फरार चल रहे थे। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने दी। यह गिरफ्तारी नलांदा जिले के मानपुर थाना के छातो गांव से हुई।
उन्होंने बताया कि सितंबर 2020 से घर बनाने के लिए हुए विवाद के मामले में शेखोपुरसराय के रहिंचा गांव में पड़ोसी के द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसमें  छह लोग नामजद किए गए थे। तीन आरोपित फरार चल रहे थे। कुर्की जब्ती की प्रक्रिया भी हुई थी ।  वही शेखोपुर सराय के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के द्वारा घेराबंदी करते हुए छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।  यह गिरफ्तारी शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सीमा के मानपुर थाना क्षेत्र के छातो गांव से हुई। इसमें रहिंचा निवासी गुड्डू पासवान, रंजन पासवान और अमरजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया।
DSKSITI - Large

 सभी जोगेश्वर पासवान के पुत्र हैं और पड़ोसी की हत्या का इन लोगों पर आरोप था । सभी लोग फरार चल रहे थे और छुपकर छातो गांव में रह रहे थे।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From