• Thursday, 18 April 2024
किशोर सुधार गृह में आपस में भिड़े कैदी, एक घायल

किशोर सुधार गृह में आपस में भिड़े कैदी, एक घायल

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

जिले के बिहार का एकमात्र किशोर सुधार गृह में आपस में किशोर कैदी भिड़ गए जिसमें एक किशोर घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मारपीट की इस घटना में किशोर सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खुल गई है। इससे पहले यहां से 9 किशोर कैदी भागने में सफल रहे थे। पुलिस इसी की माथापच्ची में अभी लगी हुई थी कि फिर से एक बड़ी घटना घट गई।

इसकी जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम ने बताया कि एक नए किशोर कैदी के आने के बाद बर्चस्व को लेकर मारपीट की यह घटना घटी जिसमें पुराने संगठित किशोरों के गिरोह ने कैरम बोर्ड से हमला कर दिया जिसमें नए आए हुए कैदी का सर फट गया। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही साथ किशोर कैदियों की काउंसलिंग भी की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From