• Friday, 29 March 2024
साहसी लड़की: दूल्हा शराब के नशे में बारातियों के साथ करने लगा डांस, दुल्हन ने नहीं की शादी..

साहसी लड़की: दूल्हा शराब के नशे में बारातियों के साथ करने लगा डांस, दुल्हन ने नहीं की शादी..

DSKSITI - Small

बरबीघा:

जी हाँ, बिल्कुल सच है। एक लड़की ने साहस दिखाया और अपने भविष्य को लेकर किसी की बात नहीं मानी। मामला शेखपुरा (बिहार) के बरबीघा का है।

बरबीघा नगर के तैलिक पंचायत मैरिज हॉल में उस समय विचित्र नजारा उत्पन्न हो गया जब शराब के नशे में बारातियों के साथ दूल्हा डांस करने लगा और नाराज होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना बुधवार की रात्रि की है।

नवादा जिले की थी लड़की

इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बरबीघा नगर निवासी आर आर गुप्ता की शादी तैलिक पंचायत भवन शादी हॉल में होनी थी। शादी करने के लिए वारसलीगंज निवासी ललन प्रसाद की पुत्री सोनाली गुप्ता सपरिवार आई हुई थी।

शराबी दोस्तों के संग झूमने लगा दूल्हा

बारात निकलकर मैरिज हॉल तक आ रही थी। तभी शराबी दोस्तों के साथ दूल्हा भी शराब के नशे में डांस करने लगा। यह खबर जब लड़की की तरफ पहुंची तो उसने जाकर देखा और सही पाया तो लड़की ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में काफी मान-मनौव्वल और सामाजिक दबाव भी दिया गया परंतु लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही अंततः लड़की पक्ष के लोग बिना शादी किए ही लौट गए और लड़का पक्ष के लोग भी मैरिज हॉल से बारात बैरंग वापस लेकर घर आ गए।

मायूस हुआ वर पक्ष

DSKSITI - Large

इस संबंध में मोबाइल संपर्क किए जाने पर लड़का पक्ष ने बताया कि शादी समारोह में शादी संपन्न नहीं हो सकी। उन्होंने इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया। वर पक्ष के घर मे मायूसी छा गयी। बताया जाता है दूल्हा सहित पूरा परिवार कोलकाता में व्यापार करता है। शादी करने के लिए आया हुआ था।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From