शेखपुरा और चेवाड़ा में हो रही है सर्वाधिक बर्षा, घाटकुसुंभा में बिल्कुल कम।
शेखपुरा।
शेखपुरा जिले में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के बाद भी सरकारी आंकड़े कम वर्षा होने के ही बता रहे हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार शेखपुरा प्रखंड में और चेवाड़ा प्रखंड में जिले में सर्वाधिक वर्षा हो रही है। जबकि घाटकुसुंबा में सबसे कम।
कृषि और सांख्यकी विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार चेवाड़ा ब्लॉक में 66. 8% मिमी वर्षा हुई है जबकि शेखपुरा ब्लॉक में 65. 4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
इसी तरह अरियरी ब्लॉक में 52. 6% मिमी वर्षा हुई है जबकि शेखोपुरसराय में47. 8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जबकि बरबीघा में 38. 2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसी तरह घाटकुसुंभा में वर्षा का स्तर बिल्कुल निम्नतम है। घाट कुसुंभा में 8.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!