• Sunday, 22 June 2025
बेहोश महिला को कुछ लोगों ने अस्पताल में लाकर क्यों छोड़ दिया

बेहोश महिला को कुछ लोगों ने अस्पताल में लाकर क्यों छोड़ दिया

stmarysbarbigha.edu.in/

बेहोश महिला को कुछ लोगों ने अस्पताल में लाकर क्यों छोड़ दिया

शेखपुरा

शेखपुरा सदर अस्पताल में एक बेहोश महिला को कुछ लोगों ने लाकर सदर अस्पताल में छोड़ दिया । महिला का इलाज शुरू किया गया है। बेहोश महिला के बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। बेहोश महिला का कुछ अता पता नहीं चल रहा है।

कौन लोग वहां लाकर छोड़े हैं इसकी जानकारी भी अस्पताल को नहीं है इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि तीन चार लोग एक बेहोश महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

महिला के बारे में पूछे जाने के बाद उन्होंने बताया कि महिला सड़क के किनारे बेहोश होकर गिरी हुई थी। इसलिए यहां अस्पताल लाया गया है और एक महिला को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल लाए जाने को लेकर मामला गंभीर माना जा रहा है। हालांकि उस महिला के इलाज को लेकर चिकित्सक भी सक्रिय हो गए हैं।

उधर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है। महिला के होश में आने के बाद इसे पूछताछ की जाएगी और उसके परिवार के बारे में पता लगाया जाएगा। उधर महिला की जानकारी बेहोशी की अवस्था में आने की वजह से पुलिस को भी देने की प्रक्रिया किया जा रहा है। यदि आप में से कोई महिला के बारे में जान पहचान करते हैं तो अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like