• Monday, 23 June 2025
पाकिस्तान के डर से 20 से 24 तक चलेगा यह विशेष अभियान : सच है

पाकिस्तान के डर से 20 से 24 तक चलेगा यह विशेष अभियान : सच है

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के डर के वजह से भारत में भी यह अभियान विशेष तौर पर चलाया जा रहा है। भारत में इस अभियान की समाप्ति पूर्व में ही कर दी जानी थी परंतु पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में इसकी असफलता से भारत में भी इस अभियान को जारी रखा गया है।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा केएमपी सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शरदचन्द, यूनिसेफ की डा प्रतिमा झा के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

जी हां! यह पूरी तरह से सच है! यह अभियान पल्स पोलियो अभियान है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान में भारत को सफल घोषित कर दिया गया था। परंतु पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में पल्स पोलियो के कुछ मरीज पाए जाने से भारत में भी उसे फैलने से रोकने के लिए पल्स पोलियो अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार को जिलाधिकारी इनायत खान के द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा में किया गया। 20 जनवरी से 24 जनवरी तक यह अभियान चलेगा।

DSKSITI - Large

352 टीमों का लगाया गया

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी केएमपी सिंह ने बताया कि जिले में कुल डेढ़ लाख बच्चो को पोलियो की खुराक देने ला लक्ष्य निर्धारित कर यह अभियान चलाया गया है। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 352 टीम बनायीं गयी है। 238 टीम में दो दो स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल कर घर घर जाकर खुराक देने का टास्क दिया गया है। 57 चलंत टीम भी बनाया गया है।

4 मोबाइल टीम भी सक्रिय

इसके साथ ही चार मोबाइल टीम बनाया गया है। 10 टीम एक एक सदस्य की बनाई गयी है। एक सदसीय टीम जिले के भीड़ भाड़ बाले इलाके में बच्चो को पोलियो की खुराक दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की निगरानी के लिए 101 सुपरवाइजर की तैनाती की गयी है। सभी पोलियो कर्मी को सुगमता से दवा की खुराक पहुचाने के लिए दवा की 32 डिपो भी बनाये गए हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like