• Monday, 23 June 2025
उपेंद्र कुशवाहा ने संगठन का किया विस्तार, जितेंद्र नाथ बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा ने संगठन का किया विस्तार, जितेंद्र नाथ बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

stmarysbarbigha.edu.in/

उपेंद्र कुशवाहा ने संगठन का किया विस्तार, जितेंद्र नाथ बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

पटना/शेखपुरा

 

 

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संगठन के विस्तार की जानकारी मीडिया को उन्होंने दी इसको लेकर संगठन में कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया शेखपुरा जिला निवासी कद्दावर पार्टी के नेता जितेंद्र नाथ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है साथी साथ उनके पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार को प्रदेश महासचिव के साथ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 

 

 

दोनों के इस मनोनयन पर पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है शेखपुरा में राहुल कुमार को कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया।

 

 

DSKSITI - Large

मौके पर राहुल कुमार ने कहा कि बिहार की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। पार्टी के द्वारा मुखरता से इस पर आवाज बुलंद किया जाएगा । पार्टी के द्वारा आंदोलन के मामले में लगातार सक्रियता दिखाई जाएगी। साथी साथ उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा मजबूती से बिहार के आम लोगों की आवाज को बुलंद किया जा रहा है और इसके लिए वे लगातार बिहार भर में भ्रमण कर लोगों को बिहार के बिगड़ते हालात और सरकार की बदनीयती के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

 

 

 

मौके पर विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, पप्पू कुमार मंडल, सुनील रजक, विनोद महतो, राम प्रसाद दास ,श्याम सुंदर कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा, राजीव पटेल ,विद्यासागर चंद्रवंशी, सुनील कुमार ,कपिल पासवान, रानी देवी ,आमिर कुमार, निर्भय महतो, गुरु मुखिया इत्यादि उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like