• Sunday, 22 June 2025
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का राजद विधायक ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का राजद विधायक ने किया स्वागत

stmarysbarbigha.edu.in/

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का राजद विधायक ने किया स्वागत

शेखपुरा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना से जमुई जाने के लिए निकले और शेखपुरा में सर्किट हाउस में वे रुके। यहां राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय विधायक विजय सम्राट के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन राष्ट्रीय जनता दल के विधायक ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव विजय यादव भी उपस्थित रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जमुई विधायक श्रेयसी सिंह का भी स्वागत किया गया।

इससे पूर्व नित्यानंद राय के द्वारा बरबीघा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया । वहीं सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके द्वारा भी गृह राज्य मंत्री का स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार, संजय सिंह, विपिन मंडल, विशाल आनंद, आनंद कुमार, गौरव कुमार, किसान सेल बरुण सिंह इत्यादि वहां पहुंचे और अंग वस्त्र देकर नित्यानंद राय का स्वागत किया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like