• Sunday, 22 June 2025
बाजार से  घर लौट रहे दो को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

बाजार से घर लौट रहे दो को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा बाजार से अपने घर को कोसुम्भा ओपी के प्रभुबीघा घर लौट रहे दो व्यक्तियों को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेश्वर सिंह के रूप में की गई। जबकि घायल व्यक्ति सुरेश सिंह बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार की रात में घटी है। घटना को ओपी के पास घटी है। पुलिस ने लाश को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

DSKSITI - Large

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि कुसुम्भा ओपी के पास नागेंद्र सिंह और सुरेश सिंह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। वह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही नागेश्वर सिंह की मौत हो गई। बाद में स्थानीय लोग घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना में घटना को अंजाम देने वाला चालक ट्रक को मौके से लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like