• Sunday, 15 March 2026
गांव जाने वाली सड़क निर्माण में बाधा से परेशानी

गांव जाने वाली सड़क निर्माण में बाधा से परेशानी

Vikas

गांव जाने वाली सड़क निर्माण में बाधा से परेशानी

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद के असियाचक मोहल्ला विकास से भी वंचित है। मोहल्ले में आने के लिए मुख्य सड़क नहीं बनने से मोहल्ले के लोगों को ज्यादा परेशानी है। हालांकि इस मोहल्ले में आने के लिए माऊर गांव की तरफ से रास्ता है परंतु वह संकीर्ण है

इस संबंध में मोहल्ले के निवासी विकास कुमार, रुदल पासवान ने बताया कि बरबीघा नगर परिषद के द्वारा मोहल्ले को उपेक्षित रखा गया है । यहां आने के लिए कोई प्रमुख सड़क मार्ग नहीं है। बगल के गांव से घूम कर आना पड़ता है जिससे दूरी बढ़ जाती है। श्री कृष्ण राम मूर्ति कॉलेज के हॉस्टल के पीछे से सड़क है परंतु गांव तक उसे कनेक्टिंग रोड को नहीं जोड़ा गया है। जिससे परेशानी होती है उधर इस परेशानी से गांव वालों को निजात कराने की मांग लगाई गई है। वही मोहल्ले में नाले की व्यवस्था भी सही नहीं रहने से जल जमाव और नालियों के पानी रास्ते पर होने से मोहल्ले के लोगों को परेशानी रहती है। कई बार नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे मोहल्ले के लोग परेशानी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like