• Wednesday, 29 April 2026
PM के जन्मदिन पर महा टीकाकरण अभियान में जिले का रैंकिंग जारी

PM के जन्मदिन पर महा टीकाकरण अभियान में जिले का रैंकिंग जारी

Vikas

PM के जन्मदिन पर महा टीकाकरण अभियान में जिले का रैंकिंग जारी

News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। इस टीकाकरण के अभियान में जिले का महत्वपूर्ण योगदान रहा और रैंकिंग जारी कर दिया गया। इस महा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लिया । जिसमें बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इस टीकाकरण के अभियान में भागलपुर पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर रहा । जबकि जमुई ने टीकाकरण में दिए गए टारगेट सबसे अधिक टीकाकरण करने पर दूसरे स्थान पर रहा। जबकि शेखपुरा जिला तीसरे स्थान पर रहने में सफलता हासिल की । जिले में भी अपने 15000 के लक्ष्य को पार करते हुए टीकाकरण महा अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस टीकाकरण के महा अभियान में बड़ी संख्या में टीम लगाई गई थी। बिहार भर के जिलों को अलर्ट पर रखते हुए सभी को कड़ी हिदायत अधिकारियों के द्वारा दी गई। जिसके नतीजा रहा कि अधिक से अधिक टीकाकरण करने में कई जिलों ने सफलता हासिल की।

शेखपुरा के सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले की पूरी टीम ने मन से काम किया । जिसका नतीजा रहा कि टारगेट से भी अधिक टीकाकरण संभव हुआ। जबकि डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने टीकाकरण की सफलता पर सभी को बधाई दी। वही टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले विभिन्न अस्पतालों के प्रबंधकों की भी भूमिका की सराहना की गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From