
कुल्हाड़ी से काटकर महिला की कर दी गई हत्या

शेखपुरा
शेखपुरा में कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी जिसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शेखपुरा थाना क्षेत्र के सूरदासपुर गांव निवासी आशा देवी के रूप में की गई।



बताया जाता है कि पिछले दिनों सोमवार की रात्रि में आशा देवी के घर पर बेटे के शादी समारोह में तिलक का काम चल रहा था। इसी बीच अपने ही पति के भाई चंद्र सूरज मांझी के साथ मामूली विवाद में मारपीट की घटना हो गई। जिसके बाद उसके द्वारा कुल्हाड़ी से महिला पर हमला कर दिया गया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। सदर अस्पताल में गंभीर रूप से जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में पटना के लिए रेफर किया गया। हालांकि बिहार शरीफ के एक निजी क्लीनिक में ही परिवार वालों ने उसे भर्ती कराया और इलाज कराया जा रहा था जिसके बाद मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के लाश को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!