• Monday, 23 June 2025
जितने नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले उतने ठीक भी हुए

जितने नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले उतने ठीक भी हुए

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के जितने पॉजिटिव मिले उतने लोग नेगेटिव भी हुए। जिले में शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों में एंटीजन किट से जांच किया गया जिसमें 52 लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि 52 लोग कोविड-19 को हराकर ठीक भी हो गए।

DSKSITI - Large

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना में बताया गया कि कोविड-19 से जिले के विभिन्न प्रखंडों में 52 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान सबसे अधिक 23 लोग अरियरी प्रखंड में पॉजिटिव मिले जबकि घाट कुसुंबा में 11, शेखोपुर सराय में 10, बरबीघा में 7, शेखपुरा सदर प्रखंड में एक पॉजिटिव मिले हैं। चेवाड़ा में 197 जांच किया गया और कोई भी पॉजिटिव नहीं मिले। सदर प्रखंड के मेहुस में जांच शिविर लगाया गया था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From