• Saturday, 21 June 2025
कैद में है श्रीराम-जानकी की पौराणिक प्रतिमा, नई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

कैद में है श्रीराम-जानकी की पौराणिक प्रतिमा, नई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

stmarysbarbigha.edu.in/

कैद में है श्रीराम-जानकी की पौराणिक प्रतिमा, नई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

 

शेखपुरा

 

जिले के माफो स्थित प्राचीन ठाकुरवाड़ी में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रीराम-जानकी एवं श्रीराधा-कृष्ण की दिव्य प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा विधिपूर्वक संपन्न हुई। अयोध्या धाम से पधारे पूज्य श्री रामशरण दास जी एवं श्री राम उजागर दास जी महाराज के कुशल निर्देशन में यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न ह

 

 

बता दें कि इस गांव के ठाकुरबाड़ी में 100 साल से भी अधिक पौराणिक प्रतिमा की 9 वर्ष पहले चोरी हो गई थी। 

 

नालंदा जिले के अस्थमा पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ा और प्रतिमा को भी बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया के बाद चोर को जहां जमानत मिली वहीं प्रतिमा को लेकर गांव वालों ने कोर्ट में जब दावा प्रस्तुत किया तो कोर्ट के द्वारा गांव वालों के दावा को साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया गया और प्रतिमा वापस नहीं किए गए। प्रतिमा थाना के मालखाना में रखी हुई है। 

 

जिससे निराश होकर गांव वालों ने ठाकुरबाड़ी में नई प्रतिमा स्थापित की। 

DSKSITI - Large

 

गुरुवार को पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार शर्मा ने यजमान के रूप में सभी अनुष्ठानों को पूर्ण श्रद्धा के साथ संपन्न कराया।

 

इस अवसर पर पूरे गांव में उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से पूजन सामग्री, फल, मेवा, मिठाई और सात्विक व्यंजन बनाकर भगवान को भोग अर्पित किया। महिलाओं और बच्चों ने रंगोली सजाई और दीप प्रज्वलित कर ठाकुर जी का स्वागत किया।

 

प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ग्राम के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार शर्मा, संजय कुमार, सतीश कुमार, कुमार सुजीत, शैलेन्द्र शर्मा, डैटु जी, अजय कुमार एवं श्रीमन्नारायण जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like