• Monday, 23 June 2025
मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस,विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस,विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

stmarysbarbigha.edu.in/

मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस,विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

 

शेखपुरा

 

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 24 नवंबर को जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को जोड़ने हेतु लगाए गए विशेष कैंप का निरीक्षण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा अपने प्रखंड अंतर्गत किया गया।

 

इस दौरान, प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने बी एल ओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने बी एल ओ को घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी घर नहीं छूटना चाहिए और जहां भी मतदाता बनने की आहर्ता प्राप्त व्यक्ति मिले, उनका नाम आवश्यक रूप से मतदाता सूची में जोड़ने हेतु कार्य करना चाहिए।

 

DSKSITI - Large

इसके अलावा, मृत्यु व्यक्ति, दोहरी प्रविष्टि इत्यादि हुए नामों को भी हटाने का कार्य साथ साथ करना चाहिए। एक दिन पूर्व ही श्री संजय कुमार, निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर के द्वारा भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शेखपुरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा के साथ साथ जिला के विभिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान को तेज करने हेतु कई सारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like