• Monday, 21 April 2025
शिव मंदिर में पूजा पर धार्मिक न्यास बोर्ड का प्रतिबंध, तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, रहिए सावधान

शिव मंदिर में पूजा पर धार्मिक न्यास बोर्ड का प्रतिबंध, तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, रहिए सावधान

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

बिहार सरकार के धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा शिव मंदिर में भीड़ लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं के शिव मंदिर पर आने और पूजा पाठ करने पर प्रतिबंध है। धार्मिक न्यास बोर्ड के इस प्रतिबंध के बाद शिव मंदिर में भीड़ नहीं लगेगी। हालांकि शिव मंदिर में पूजा-अर्चना का काम मंदिर के पुजारी नियमित रूप से करते रहेंगे।

DSKSITI - Large

इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इनायत खान ने बताया कि धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। कोरोना महामारी में सभी को सुरक्षित रखने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। यह तेजी से बढ़ रहा है। सभी प्रशासन को इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। लोगों जागरुक किया जा रहा है। सामाजिक दूरी बनाकर ही हम इस लड़ाई में जीत सकते हैं। लोग मास्क पहनकर ही घरों से निकले। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर में पूजा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From