• Sunday, 20 April 2025
Sheikhpura : होली में हुड़दंग से हुआ विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो जख्मी

Sheikhpura : होली में हुड़दंग से हुआ विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो जख्मी

stmarysbarbigha.edu.in/

Sheikhpura : होली में हुड़दंग से हुआ विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो जख्मी

 

 शेखपुरा

 

 होली में हुड़दंग को लेकर पुलिस की लगातार सख्ती रही परंतु होली में हुड़दंग करने वाले बाज नहीं आए। इसी तरह की एक घटना में होली में हुड़दंग हुआ और पहले पत्थरबाजी हुई और फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई। यह मामला सदर प्रखंड के धर्मपुर गांव का है।

 

इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया के होली की शाम में होली के हुड़दंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बात और बढ़ गई और दोनों तरफ से पहले पत्थरबाजी हुई और फिर गोलीबारी होने लगी।

 

 बुधवार की शाम में गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो मामला शांत हो गया परंतु पुलिस के हटते ही फिर गोलीबारी होने लगी । रात भर दर्जनों चक्र गोली चलाई गई। उधर, सुबह में भी फिर गोलीबारी की घटना होने लगी और दो लोग इसमें जख्मी हो गए।

 

DSKSITI - Large

 घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान धर्मपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव और 40 वर्षीय कुसुम देवी के रूप में की गई ।

 

घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी। पुलिस शाम में ही मौके पर पहुंची। उस वक्त मामला शांत हो गया। सुबह में फिर दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है जिसमें 2 लोगों की गोली लगी है। उधर, इस पूरे मामले में अभी तक किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। इस वजह से प्राथमिकी नहीं हुई है। परंतु गांव के कुछ लोगों को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From