• Sunday, 15 March 2026
सड़क है पूरी तरह से बदहाल: बन गया है जी का जंजाल

सड़क है पूरी तरह से बदहाल: बन गया है जी का जंजाल

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा की जर्जर और बदहाल सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया। सड़क पर 5 फीट से भी अधिक गहरे गड्ढे में वाहन फंस रहे हैं और यातायात बाधित हो रहा है। कभी भी कोई बड़ी घटना इस सड़क में घट सकती है। 3 किलोमीटर तक यह सड़क बदहाल है। सड़क की बदहाली श्री कृष्ण चौक से लेकर नारायणपुर होते हुए गंगटी मोड़ तक है।

DSKSITI - Large

राष्ट्रीय राजमार्ग 82 की यह सड़क पूरी तरह से पिछले कई सालों से बदहाल है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से भारी वाहन इसमें फंस जा रहे हैं। जिससे जाम की समस्या बन रही है। वहीं पानी पड़ने पर छोटे वाहन इस गड्ढे में फस रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि 30 जुलाई तक इस सड़क के पीसीसी ढलाई को लेकर टेंडरिंग की प्रक्रिया हो गई है। अब लोग इसके निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बरसात में निर्माण कार्य शुरू होगा कि नहीं इसको लेकर भी असमंजस है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like