• Sunday, 20 April 2025
सफाई कर्मियों का हड़ताल , बरबीघा नगर का नारकीय की हाल

सफाई कर्मियों का हड़ताल , बरबीघा नगर का नारकीय की हाल

stmarysbarbigha.edu.in/

सफाई कर्मियों का हड़ताल , बरबीघा नगर का नारकीय की हाल

बरबीघा

नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया है। हड़ताल के 1 सप्ताह होने को हैं। नगर के सफाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई है। सफाई नहीं होने के बाजार में नारकीय हाल है। दुकानों के आगे कचरा जमा है। बदबू से हाल बेहाल है।


सफ़ाई कर्मियों ने वेतन बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर दिया। सफ़ाई कर्मी शेखपुरा नगर परिषद में मिलने वाला वेतन मांग रहे है। यहां 270 रुपये वेतन मिल रहा था। उसे बढ़ा कर पिछले दिनों 304 रुपये किया गया। इतने पे भी कर्मी नहीं मान रहे है।

उधर नगर की सफाई दूसरे सफाई कर्मी से कराने पे उसे भगा दिया जाता है। बरबीघा बाजार में झंडा चौक, मेन रोड, पूरानी शहर, गोलापर, थाना चौक सहित पूरे नगर में नारकीय हाल है। उधर कार्यपालक पदाधिकारी इस मामले में पहले दिन से वार्ता किये जाने की बात कह रहे है पर नतीजा कुछ नहीं निकला है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like