• Monday, 23 June 2025
मातमपूर्सी करने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पहुंचे

मातमपूर्सी करने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पहुंचे

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखोपुरसराय

जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी पंचायत के पूर्व मुखिया सरोवर सिंह के घर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पहुंचे और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। शेखोपुरसराय के नीमी गांव पहुंचकर सरोवर सिंह से मिले और उनकी पत्नी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

DSKSITI - Large

कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह नीमी गांव पहुंचकर सरोवर सिंह के घर पहुंचे और वहां मातमपुर्सी की। पार्टी के नेताओं से बातचीत कर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। क्षेत्र के विकास को लेकर मंत्रणा की। इस दौरान उनके साथ जदयू के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ विपिन यादव, विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिद्धकी, पूर्व मुखिया पंकज सिंह, झंटु सिंह, भागवत रविदास, पवन किशोर, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, इत्यादि मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like