
रफ्तार का कहर, टेंपो की टक्कर में किशोर की मौत

शेखपुरा
रफ्तार का कहर शेखपुरा में देखने को मिला और एक किशोर की जान चली गयी। हालांकि मृतक ने अपने बयान में जानबूझ कर धक्का मारने का आरोप लगाया है।
नगर के बाबूराम तालाब के पास टेंपो की टक्कर में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक महेंद्र यादव के पुत्र संजय कुमार बताया गया है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टैंपू सड़क के किनारे जा रहे संजय कुमार को टक्कर मार दी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल बालक को सदर अस्पताल शेखपुरा में इलाज के लिए लाया गया जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते मे उसकी मौत हो गयी।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!