• Sunday, 15 March 2026
जिस युवक के अपहरण पर हुआ बवाल उसकी पकड़ौवा शादी की तस्वीर देखिए

जिस युवक के अपहरण पर हुआ बवाल उसकी पकड़ौवा शादी की तस्वीर देखिए

Vikas

बरबीघा

जिले में एक युवक के अपहरण करने को लेकर गांव वालों के द्वारा रोड जाम कर आगजनी की गई। बवाल किया गया । परंतु शेखपुरा न्यूज़ के पास उस युवक की शादी की एक्सक्लुसिव तस्वीर है। शेखपुरा न्यूज़ को मिली जानकारी में युवक की शादी हो चुकी है। लड़की नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव निवासी बताई जा रही है। खोजागाछी गांव में लड़की पूजा कुमारी का ननिहाल था और उसके साथ युवक की शादी हुई है।

पुलिस ने भी युवक के शादी किये जाने की बात स्वीकार की थी। सबसे पहले शेखपुरा न्यूज़ ने इस खबर को ब्रेक किया और अपहरण बात को शादी की बात बताई गई थी।

DSKSITI - Large

खबर पर मुहर लगते हुए शादी की तस्वीरें को मिल गया है। मिली जानकारी में बताया गया है कि गांव में शादी किया गया है। युवक ने शादी की है। इस संबंध में मिली जानकारी में युवक ने शादी की बात स्वीकार की है। वही समाचार भेजे जाने तक रोड जाम और आगजनी का मामला खत्म हो गया है और गांव वालों को पुलिस ने समझा कर भेज दिया है।

युवक को परिवार वालों के हवाले किया

शादी के बाद युवक को पुलिस ने गांव से बरामद कर परिवार वालों के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने बरामदगी के बाद उसे थाना पर लाने का प्रयास किया परंतु युवक की जिद की वजह से उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार झा ने बताया कि युवक को खोजगाछी गांव से बरामद किया गया है। युवक की शादी हो गई थी जिसकी वजह से उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like