• Sunday, 15 March 2026
डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन उत्सव का आयोजन

डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन उत्सव का आयोजन

Vikas

डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन उत्सव का आयोजन

बरबीघा

डिवाइन लाइट स्कूल में स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाया । उन्होंने बच्चों को देश की आजादी में संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि देश की आजादी अमूल्य है और इसे अछून्य रखने के लिए नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा से भर कर काम करना होगा मौके पर शिक्षक अरविंद मानव विजय कुमार सहित रोहित कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए सुधांशु शेखर ने बताया कि देश की आजादी में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल सरीखे क्रांतिकारियों ने आजादी का अलख जगाया। जन-जन में क्रांति फैलाई और अंग्रेजों से लड़ते हुए देश को आजाद कराया। अंग्रेजों को मार भगाया। आज के बच्चों को देश के लिए कुर्बान होने वालों के जीवनी को पढ़कर प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की आजादी एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like