• Sunday, 20 April 2025
दलितों के लिए नीतीश कुमार ने जितना किया उतना 60 वर्षों में नहीं :मंत्री अशोक चौधरी

दलितों के लिए नीतीश कुमार ने जितना किया उतना 60 वर्षों में नहीं :मंत्री अशोक चौधरी

stmarysbarbigha.edu.in/

दलितों के लिए नीतीश कुमार ने जितना किया उतना 60 वर्षों में नहीं :मंत्री अशोक चौधरी

 

शेखपुरा

 

 शेखपुरा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना दलितों, पिछड़ों, बांचितों के उत्थान का सपना था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दलितों के उत्थान के लिए लगातार ऐसे ऐसे काम किए गए जिससे बाबासाहेब आंबेडकर का सपना साकार हो रहा। 

नीतीश कुमार बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं। 60 वर्षों में पूरे देश में किसी ने इतना काम दलितों के लिए नहीं किया। जितना काम 17 वर्षों में नीतीश कुमार ने कर दिया। उक्त बातें बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहीं।

बरबीघा में भी लोगों ने मंत्री का किया स्वागत 

अशोक चौधरी शनिवार को शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के नगर भवन में आयोजित भीम संवाद में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया 

उन्होंने भीम संवाद में समाज के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के साथ सभी लोग मजबूती से खड़ा रहे और बाबासाहेब के सपनों को साकार करने वाले नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।

DSKSITI - Large

 

कहा कि वर्षों से दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा समाज को उत्पीड़ित और छुआछूत का शिकार बनाया गया। जिससे नीतीश कुमार ने मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

 

भीम संवाद समारोह की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने किया। मौके पर जदयू के कई नेता भी उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From