• Sunday, 22 June 2025
जनता दरबार में भूमि विवाद व मुआवजा के अधिकतर आवेदन

जनता दरबार में भूमि विवाद व मुआवजा के अधिकतर आवेदन

stmarysbarbigha.edu.in/

जनता दरबार में भूमि विवाद व मुआवजा के अधिकतर आवेदन 

 

शेखपुरा

 

शुक्रवार को शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में किया गया। दरबार में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश भूमि विवाद, मुआवजा, फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई, गलत सेविका चयन, छात्रवृत्ति, सड़क-नाली निर्माण, फसल क्षति, और भरण-पोषण जैसे मामलों से संबंधित थे।

 

लोगों ने की शिकायत

 

डीहा निवासी तनिक यादव ने अपनी निजी जमीन की पुनः मापी की मांग की।

 

सलेमपुर सिझौड़ी के रामाराम ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर नंदकिशोर यादव ने जमाबंदी कायम कर ली है।

 

कुसुम्भा निवासी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उनकी जमीन को बक्फ बोर्ड का घोषित कर दाखिल-खारिज से रोका गया है।

 

ग्राम अस्थावा की प्रेमलता कुमारी ने पति की मृत्यु के बाद मुआवजा राशि की मांग की।

 

ग्राम कैमरा निवासी गोपाल कुमार ने सहायक शिक्षिका जूही कुमारी पर फर्जी प्रमाणपत्र और सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया।

DSKSITI - Large

 

ग्राम चांदी की अर्पणा कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र की मेधा सूची में गड़बड़ी की शिकायत की।

 

पुरानी शहर बरबीघा की सुजाता कुमारी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की।

 

वहीं फसल कटाई में रोड़ा डालने, प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति, जलजमाव, और निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आईं।

 

जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कुल 288 आवेदनों में से 282 का निष्पादन किया गया है, जबकि 6 मामले लंबित हैं।

 

इस मौके पर अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like