धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, कई गणमान्य लोग हुए शामिल
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, कई गणमान्य लोग हुए शामिल
शेखपुरा, 19 अप्रैल 2026:
जिले में आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच, शेखपुरा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मंच के पूर्व जिला अध्यक्ष फौजी गोपाल सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, टंडन सिंह, रितेश सिंह, मंटू सिंह एवं चुनचुन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश के भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुधन भाई की भी सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “जय बाबा परशुराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!