• Monday, 23 June 2025
अंग्रेजों का दांत खट्टे करने वाले बिहार केसरी को मिले भारत रत्न: पूर्व मंत्री

अंग्रेजों का दांत खट्टे करने वाले बिहार केसरी को मिले भारत रत्न: पूर्व मंत्री

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र सिंह बरबीघा पहुंचकर लोगों को 21 अक्टूबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में आने का निमंत्रित किया।

इस अवसर पर श्री कृष्ण चौक पर डॉ श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जन्मभूमि माउर गांव पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।


उन्होंने कहा कि बिहार केसरी ने मुंगेर के कष्ट हरनी घाट पर गंगा नदी में प्रवेश करते हुए छोटी सी उम्र में देश की आजादी का संकल्प गंगा जल को मुट्ठी में लेकर लिया और उस संकल्प पर चलते रहें।

साथ ही उन्होंने गांधी जी की प्रेरणा से आजादी के आंदोलन में सतत संघर्ष किया और बेगूसराय के गढ़पुरा में नमक आंदोलन में शामिल हुए। बीमारी की अवस्था में भी वे नमक आंदोलन में भाग लेने के लिए पहुंचे तथा अंग्रेजो के द्वारा नमक बनाए जाने के क्रम में खोलते हुए कड़ाहे

को क्षतिग्रस्त किया जा रहा था जिस पर बिहार केसरी ने अपनी छाती अड़ा दी जिसमें वे घायल भी हो गए। आजादी के लिए ऐसे संघर्ष करने वाले उदाहरण कम ही मिलते हैं।

DSKSITI - Large

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता डॉ शीला शर्मा, उपेंद्र सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेश्वर सिंह, श्याम सुंदर सिंह, स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, वरुण सिंह, शैलेंद्र कुमार सोनी, अभिषेक कुमार, लोजपा नेता चिंटू सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

kj

Comment / Reply From

You May Also Like