• Thursday, 26 February 2026
किसानों को कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस संगठन का धरना

किसानों को कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस संगठन का धरना

Vikas

 

बरबीघा

गुरुवार को किसानों की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। यह धरना बरबीघा के श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थल पर किया गया ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संयुक्त संयोजक राजकुमार गुप्ता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक बुद्धि विवेक शर्मा, कुंदन गुप्ता ने
धरना में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे जिसमें किसानों को कृषि ऋण माफ करने । कृषि को उद्योग का दर्जा देने । स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के तर्ज पर धान गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल के साथ ₹300 बोनस लागू करने।


किसान सम्मान निधि योजना में हो रहा घोटाला सीबीआई जांच कराने। किसान पेंशन योजना प्रीमियम रहित चालू करवाया जाए। पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर रोक लगाई जाए इत्यादि मुद्दों को इसमें प्रमुखता से रखा गया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का निजी कंपनियों द्वारा गौशाला का भी सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए नौजवानों को रोजगार देने की मांग भी रखी गई।

धरना की अध्यक्षता शिव शंकर सिंह ने किया जबकि संचालन मनोरंजन सिंह के द्वारा किया गया। धरना में सुंदर लाल साहनी, मनोरंजन सिंह, शंकर सिंह, मदन सिंह, गुड्डू सिंह , चरित्र राम, महेंद्र महतो, सुरेन्द्र माथुर, छोटू सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like