• Monday, 23 June 2025
खेत और जमीन का हो रहा डिजिटल सर्वे : यहां पहुंचे सबसे बड़े अधिकारी

खेत और जमीन का हो रहा डिजिटल सर्वे : यहां पहुंचे सबसे बड़े अधिकारी

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

बिहार में देश भर में एक अनोखे तरह से डिजिटल जमीन का सर्वे किया जा रहा है। डिजिटल सर्वे का पायलट प्रोजेक्ट शेखपुरा जिला में चलाया जा रहा है। इस पायलट प्रोजेक्ट का मुआयना करने के लिए बिहार सरकार के प्रधान सचिव शेखपुरा पहुंचे। डिजिटल सर्वे के तहत हर तरह के बातों की उन्होंने जानकारी ली तथा नजदीक से देखा। साथ ही साथ गांव में जाकर भी इस का मुआयना किया।

DSKSITI - Large

मौके पर इनायत खान, एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा , सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समीर कुमार के साथ जिला बंदोबस्त कार्यालय से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी के साथ जिले के सभी सीओ भी थे। पटना से यहाँ पहुचने के बाद सीधे प्रधान सचिव जिला बंदोबस्त कार्यालय पहुचे। उन्होंने वहाँ कर्मचारियों से कार्यालय के कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर कई निर्देश भी जारी किये। उसके बाद प्रधान सचिव क्षेत्र में इस सम्बन्ध में चल रहे कार्यो को देखने के लिए घाटकुसुम्भा प्रखंड के माफो गाव पहुचे। इस बीच पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने बताया कि नयी तकनीक से भूमि की मापी व अन्य कागजात के डिजिटलीकारण का नया अनुभव प्राप्त हो रहा है। इस नए सर्वे से भू मालिको को काफी लाभ होगा।

सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में शिविर लगाकर सभी भूमि का व्यौरा नयी तकनीक से पूरे वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने यहाँ जिला में चलाये जा कार्यो पर संतोष व्यक्त किया.साथ ही अधिकारियो को इस कार्य में गति बनाये रखने की सलाह दी। भूमि सुधार व राजश्व विभाग के प्रधान सचिव के निर्धारित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही तैयारी कर रहा था। जिलाधिकारी इनायत खान ने जिला बंदोबस्त कार्यालय में तैयारी का जायजा की कमान अपने हाथो में ले रखी थी। भूमि सुधार व राजश्व विभाग के प्रधान सचिव के यहाँ दौरा के बाद भू सर्वेक्षण के कार्य में और तेज़ी आने की सम्भावना है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like