• Monday, 23 June 2025
पूर्व सांसद राजो सिंह की पुण्यतिथि पे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद राजो सिंह की पुण्यतिथि पे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

बिहार के दिग्गज नेता रहे पूर्व सांसद स्व राजो सिंह की 14 वी पुण्यतिथि सोमवार को जिले में जगह -जगह श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला काँग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर लोंगो ने फूल माला चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बरबीघा से कांग्रेस विधायक एवम स्व सिंह के पौत्र सुदर्शन कुमार , जिला काँग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत कुमार , नगर पालिका शेखपुरा के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव , आनन्दी यादव , सन्तोष यादव , कैलाश प्रसाद सिंह , पूर्व प्राचार्य डॉ रामाकान्त प्रसाद सिंह , सुंदर सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश सिंह , पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार , पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर पासवान , श्रवण सिंह, अर्जुन सिंह , माधव पांडेय , सन्नी कुमार देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र ढाढ़ी, भोला सिंह , संजय महतो सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मालूम हो कि स्व सिंह चुनावी राजनीति में अपराजेय यौद्धा थे। मुखिया से लेकर विधायक ,सांसद की सफर में वे कभी चुनाव नही हारे । लगातार 6 बार विधायक और दो बार सांसद पद का चुनाव लड़े और जीते। कई वर्षों तक बिहार सरकार में मंत्री पद पर आसीन रहे। शेखपुरा जैसे एक प्रखण्ड को पहले अनुमंडल और फिर बाद में जिला बनाने का पूर्ण श्रेय इन्ही को जाता है। लोग आज भी इन्हें विकास पुरुष और शेखपुरा के निर्माता कहकर याद करते है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like