• Monday, 23 June 2025
9 अगस्त क्रांति दिवस पर किसानों का जेल भरो अभियान।

9 अगस्त क्रांति दिवस पर किसानों का जेल भरो अभियान।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के द्वारा जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर शेखपुरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव-गांव जाकर जेल भरो अभियान की तैयारी को लेकर प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। जिसके लिए पदयात्रा निकाली जाएगी।

बैठक की जानकारी देते हुए समिति के जिला अध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान दिन-ब-दिन और भी गरीब होते जा रहे हैं और किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार किसानों की आमदनी को जीरो करने में जुटी हुई है। किसानों के उपकरणों पर सब्सिडी खत्म कर तथा जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। और किसान अब बदहाली की जिंदगी जीने को विवश हो गए हैं।

इसीलिए किसानों के लिए आंदोलन करते हुए 9 अगस्त को राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान चलाया जाएगा बैठक में बैठक में कमिटी अध्यक्ष रामकृपाल सिंह, विजय कु विजय , कमलेश कु मानव, श्रवण सिंह, रामकिसुन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद यादव, राजेश कु , कमलेश प्रसाद सहित अन्य शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

jel

Comment / Reply From

You May Also Like