• Sunday, 22 June 2025
हरियाणा पुलिस ने साइबर गिरोह के सदस्य को अपने शिकंजे में लिया

हरियाणा पुलिस ने साइबर गिरोह के सदस्य को अपने शिकंजे में लिया

stmarysbarbigha.edu.in/

हरियाणा पुलिस ने साइबर गिरोह के सदस्य को अपने शिकंजे में लिया

शेखपुरा

साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्यवाही के बीच हरियाणा की पुलिस ने शेखपुरा पहुंचकर एक अपराधी को अपने शिकंजे में ले लिया। शेखपुरा के बादशाहपुर गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी की और साइबर अपराधी विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया। विक्रम कुमार राजेंद्र महतो का पुत्र बताया जाता है।

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस के द्वारा साइबर ठगी किए जाने को लेकर टीम यहां पहुंची। जिसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया और घेराबंदी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया गया। उसके द्वारा कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का काम किया जाता था। मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर युवक की गिरफ्तारी की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like