• Monday, 23 June 2025
गोवर्धन पूजा महोत्सव पर भगवान कृष्ण को लगाए गए छप्पन भोग

गोवर्धन पूजा महोत्सव पर भगवान कृष्ण को लगाए गए छप्पन भोग

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के विभिन्न ठाकुरबाड़ी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर रविवार को अन्नकूट का आयोजन करते हुए भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए। इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी में विधिवत पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

छप्पन भोग के आयोजन में ठाकुरबाड़ी से जुड़े लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था की और इसी माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। छप्पन भोग लगाने के बाद पूजा अर्चना संपन्न हुआ और फिर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। शेखपुरा नगर परिषद के विभिन्न ठाकुरबाड़ी में भी इसका आयोजन किया गया। जबकि नया बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी में इसका आयोजन हुआ।

गौशाला में गोवर्धन पूजा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में संचालित गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। रविवार को गोवर्धन पूजा में गौशाला समिति से जुड़े लोग शामिल हुए जिसमें संजय कुमार , ज्योतिष कुमार इत्यादि प्रमुखता से रहे। लोगों ने बताया कि प्रत्येक साल गोवर्धन पूजा पर गौशाला में इस समारोह का आयोजन कर पूजा-अर्चना की जाती है।

DSKSITI - Large

सिरारी गांव के ठाकुर बारी में अन्नकूट का आयोजन

बरबीघा ठाकुरबाड़ी में आयोजन

बरबीघा के विभिन्न ठाकुरबाड़ी में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का आयोजन किया गया। बरबीघा नगर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी और माहुरी पंचायत ठाकुरबाड़ी में इसका आयोजन किया गया। माहुरी पंचायत ठाकुरबाड़ी के माता महेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की गई और छप्पन भोग लगाया गया। इसी तरह से बरबीघा के सामस गांव में ठाकुरबाड़ी में अरविंद मानव के द्वारा छप्पन भोग लगाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई । जबकि तेउस गांव के ठाकुरबाड़ी में पूजा का आयोजन किया गया जिसमें राजेश कुमार राजू इत्यादि लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like