• Monday, 23 June 2025
कुश्ती में हार-जीत पर हुआ विवाद तो चल गई गोली, फिर

कुश्ती में हार-जीत पर हुआ विवाद तो चल गई गोली, फिर

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा सामाचक गौशाला में  नवमी मेले के दौरान कुश्ती के क्रम में हुए विवाद में गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है। वहां से भगदड़ मच गया। उधर पुलिस से पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि गोली किसी को लगेगी तब हम आएंगे।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गौशाला के मैदान में कुश्ती का आयोजन हो रहा था। तभी तोयपर गांव और सामाचक के लोगों के बीच विवाद हो गया। कुश्ती को लेकर हुए विवाद में तोयपर के लोगों ने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। उसके बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मिशन ओपी पुलिस ने कहा कि गोली चली है। गोली किसी को लगी है कि नहीं यह बताइए, गोली लगेगी तब हम आएंगे।

DSKSITI - Large

लगातार तीसरे दिन गोलीबारी

बरबीघा में मेला के दौरान लगातार तीसरे दिन गोलीबारी की घटना है। पहली घटना मालती पोखर में हुए विवाद में दो गांव के बीच गोलीबारी हुई। उसके बाद जमीन विवाद में उखदी गांव में गोलीबारी की घटना रविवार को घटी। उसके बाद सोमवार को भी यह गोलीबारी की घटना घटी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like