• Monday, 23 June 2025
वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, महिला की मौत

वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, महिला की मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

घाटकुसुंभा।

प्रखंड के पानापुर पंचायत के मोहम्मदपुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बीच एक महिला को गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला को जांघ में गोली लगी जिसे इलाज के लिए नाव के द्वारा लखीसराय ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि रंजीत साव के द्वारा अपने गांव में आटा चक्की खोला गया था जिसका विरोध उसका पड़ोसी के द्वारा किया जा रहा था। इसी वजह गोलीबारी हुई जिससे गोलीबारी में रंजीत साव के पत्नी रिंकू देवी की गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर नहीं पहुंची है पुलिस

उधर इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि उनको भी गोलीबारी और महिला की मौत की सूचना मिली है वह सूचना के तुरंत बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर ही कुछ बताया जा सकता है।

उधर इस संबंध में पुलिस कप्तान दयाशंकर ने बताया कि थाना अध्यक्ष को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like