• Thursday, 24 April 2025
चुनाव अपडेट: जदयू प्रत्याशी को राजद प्रत्याशी ने किया पीछे , कांग्रेस की बढ़त बरकरार

चुनाव अपडेट: जदयू प्रत्याशी को राजद प्रत्याशी ने किया पीछे , कांग्रेस की बढ़त बरकरार

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में राजद के प्रत्याशी विजय कुमार ने जदयू के प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी को पीछे कर दिया है जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी गजानंद शाही ने बरबीघा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी सुदर्शन कुमार को अभी तक पीछे ही रखा है। अधिकृत रूप से मिली जानकारी में सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शेखपुरा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 12 में राउंड में शेखपुरा विधानसभा से विजय कुमार ने 2061 मतों से आगे चल रहे हैं। विजय कुमार को 24935 मत मिला है। जबकि रणधीर कुमार को 22874 मत प्राप्त हुआ है।

वही बरबीघा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गजानंद शाही ने 15 राउंड तक 24262 अंक लेकर सुदर्शन कुमार, जदयू प्रत्याशी को 1324 अंक से पीछे किए हुए हैं। सुदर्शन कुमार को 22938 मत प्राप्त हुआ है।

DSKSITI - Large

दोनों विधानसभा में अभी तक कांटे की टक्कर विश्लेषक मान रहे हैं शेखोपुर सराय से गिनती खत्म होने वाली है शेखपुरा विधानसभा में हालांकि 12 राउंड का ही अभी तक आंकड़ा आधिकारिक रूप से आया है अनाधिकृत रूप से प्राप्त सूचना में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी की बढ़त को और अधिक बताया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From