
डॉ. योगेंद्र कुमार को मिला डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान

डॉ. योगेंद्र कुमार को मिला डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान
शेखपुरा।
शिलौंग में पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी द्वारा आयोजित 19वें लेखक मिलन सेमिनार में देश के 28 राज्यों से प्रतिनिधि साहित्यकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।
डॉ. कुमार ने "हिंदी साहित्य और दलित साहित्य में प्रेम और सद्भावना के स्वरूप" विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रेम और सद्भावना जीवन के मूल मूल्य हैं, जिनके बिना मानवता का पतन निश्चित है। उन्होंने साहित्य को समाज का आईना बताते हुए कहा कि हिंदी और दलित साहित्य में प्रेम का स्वरूप कालान्तर में यथार्थवादी होता गया है।
उन्होंने कबीर, फुले दंपति और डॉ. अम्बेडकर के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि इन महान विभूतियों ने सामाजिक समानता, प्रेम और सद्भाव के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र कुमार को उनकी साहित्यिक साधना के लिए डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अकादमी अध्यक्ष डॉ. विमल बजाज ने उनके वक्तव्य की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी साहित्य को नई दिशा देने वाला रचनाकार बताया।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!