• Monday, 23 June 2025
लोक शिकायत निवारण में शेखपुरा जिला बिहार में नंबर  एक

लोक शिकायत निवारण में शेखपुरा जिला बिहार में नंबर एक

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

योगेन्द्र सिंह जिलाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में लोगों की समस्याओं का निवारण करना सुनिश्चित करें। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अनुपालन में जिला का रैंकिग राज्य स्तर पर प्रथम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का स्पष्ट निर्देश है कि तीन तिथियों में समस्याओं का निवारण किया जाय।

समय के अंदर निवारण नहीं करने पर आर्थिक दंड लगाने का नियम है जो संबंधित अधिकारियों की वेतन से काटा जायेगा। जिला में अभी तक किसी प्राधिकारों पर आर्थिक दंड नहीं लगाया गया है।

जवाहर लाल सिन्हा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-अपर समाहत्र्ता ने कहा कि जनवरी माह से सभी अधिकारियों को समस्याओं का निवारण सुनवाई की तीन तिथियों में करना होगा। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत से संबंधित एक अलग संचिका का संधारण करें। जिसमें सुनवाई की अगली तिथि एवं अन्य सूचना अंकित हो। एल॰डी॰एम॰ का जिला स्तर पर एक मात्र मामला लंबित है। अनुमंडल स्तर पर 11 मामला लंबित है। अंचलाधिकारी बरबीघा एवं शेखोपुरसराय को निर्देश दिया गया है कि लंबित सभी मामले को एक सप्ताह के अंदर निवारण करना सुनिश्चित करें।


आज की बैठक में सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहत्र्ता, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, प्रमोद कुमार गोपनीय प्रभारी, कृष्ण कुमार यादब अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शशिकांत आर्य वरीय कोषागार पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थें।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like