• Wednesday, 29 April 2026
टाइमिंग के लिए विरोधी बस का पीछा करना पड़ा महंगा, अब जान पर बन आई

टाइमिंग के लिए विरोधी बस का पीछा करना पड़ा महंगा, अब जान पर बन आई

Vikas

टाइमिंग के लिए विरोधी बस का पीछा करना पड़ा महंगा, अब जान पर बन आई

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सकलदेव नगर मोहल्ला में तूफान डीलक्स नामक बस के संचालक संजय सिंह के द्वारा प्रतिद्वंदी बस का पीछा कर टाइमिंग को लेकर उसे आगे बढ़ाने की वजह से उनकी जान पर बन आई है । गंभीर अवस्था में जीवन मौत से जूझते हुए उनका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि तूफान डीलक्स बस के मालिक संजय सिंह हमेशा की तरह बुधवार की सुबह भी प्रतिद्वंदी बस का पीछा कर टाइमिंग को लेकर उसे अपने गंतव्य तक जाने के लिए कह रहे थे । इसी पीछा करने के दौरान हुए बाइक से सवार होकर बस से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे ।

बताया जाता है इसी वजह से वे हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से हादसे का शिकार होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में बरबीघा में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार होने के बाद उनको पटना रेफर कर दिया गया।

चिकित्सक ने बताया कि उनके सर में गंभीर चोट लगी है। इस हादसे में सर के गंभीर हिस्से पर चोट लगने से काफी परेशानी हो गई है। इलाज के लिए यहां लाया गया था तो प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From