• Saturday, 26 April 2025
सम्पत्ति विवाद में फंसे RCP SINGH तो JDU  को डुबता जहाज बता दिया इस्तीफा

सम्पत्ति विवाद में फंसे RCP SINGH तो JDU  को डुबता जहाज बता दिया इस्तीफा

stmarysbarbigha.edu.in/

सम्पत्ति विवाद में फंसे आरसीपी तो जदयू  को डुबता जहाज बता कर दे दिया इस्तीफा

न्यूज़ डेस्क
पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कभी जदयू के कद्दावर नेता रहे आरसीपी सिंह ने आखिरकार जदयू के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आरसीपी सिंह पर सम्पत्ति के विवाद का मामला जदयू के द्वारा ही उछाला गया था। दिनभर मीडिया में सुर्खियों में रहने वाली इस खबर ने आखिरकार शाम में एक नया मोड़ लिया और आरसीपी सिंह का इस्तीफा सामने आ गया। आरसीपी सिंह ने अपने इस्तीफ़े को प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखा है और कहा है कि
 
मैं   रामचन्द्र प्रसाद सिंह जदयू के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूँ
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

आरसीपी सिंह पर अकूत संपत्ति जमा करने का आरोप प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा लगाया गया था।

DSKSITI - Large


प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जारी किए गए पत्र में संपत्ति का विवरण देते हुए नाजायज तरीके से संपत्ति अर्जित करने की बात कही गई थी।

जिसमें 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति निबंधित करवाया गया। इस तरह के आरोप स्पष्ट रूप से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा लगाया गया। जदयू के द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद दिनभर बिहार की राजनीति में आरसीपी सिंह सुर्खियों में रहे। हालांकि आरसीपी सिंह के ट्विटर हैंडल को यदि देखा जाए तो बीजेपी से लगाव साफ दिख रहा है। वहीं जाते जाते उन्होंने जदयू को डूबता हुआ जहाज भी बता दिया।   नीतीश कुमार पर बरसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like