• Sunday, 21 June 2026
BPSC 70वीं: फादर्स डे पर दो बेटियों ने दिया सफलता का उपहार

BPSC 70वीं: फादर्स डे पर दो बेटियों ने दिया सफलता का उपहार

Vikas

BPSC 70वीं: फादर्स डे पर दो बेटियों ने दिया सफलता का उपहार 

शेखपुरा 

बिहार प्रशासनिक सेवा का परीक्षा परिणाम जैसे ही आया वैसे ही रविवार को एक पिता के लिए फादर्स डे पर उपहार लेकर आया। उनके दो बेटियों ने सफलता का परचम लहरा दिया।

 क्षेत्र भर में खुशी की लहर दौड़ गई। यह दोनों बेटियां शेखपुरा जिले के बरबीघा के श्री कृष्ण चौक के पास रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह और पिंकी देवी की पुत्री जया लक्ष्मी और विजया लक्ष्मी है।

पिता प्रवीण कुमार सिंह श्री कृष्ण चौक पर स्टील पाइप का व्यापार करते हैं। जबकि दोनों बेटियों के नाना नर्वदेश्वर सिंह बरबीघा नगर परिषद कर्मी से सेवानिवृत हुए हैं।

इस संबंध में प्रवीण कुमार ने बताया कि वह निजी क्षेत्र में नौकरी करते थे। उस समय प्रारंभिक पढ़ाई दुर्गापुर से हुई । उसके बाद सेंट्रल स्कूल , पटना से दोनों की पढ़ाई कराई गई। फिर पटना के विमेंस कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद दोनों की तैयारी हुई और फिर एक साथ दोनों ने सफलता प्राप्त की है। बताया कि दोनों को राजस्व अधिकारी का पद पर चयनित किया गया है।

बताया जाता है की माता पिंकी देवी साथ रहकर दोनों को परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

इस सफलता की जानकारी मिलते हुए क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों बेटियों ने अपने पिता को फादर्स डे पर अनोखा उपहार दिया है।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like